Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunken son cut off father's nose with a shovel

Lucknow News: शराबी बेटे ने फावड़े से काटी पिता की नाक

Thu, 10 Aug 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 10 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Drunken son cut off father's nose with a shovel
रायबरेली। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के जानकीखेड़ा मजरे बन्नावां रामकिशोर (60) का बुधवार को उसके शराबी बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बेटे ने फावड़े से पिता पर हमला कर दिया। हमले में रामकिशोर की नाक कट गई। घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया। परिजनों ने एंबुलेंस से रामकिशोर को सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि आरोपी बेटे देशराज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


झाड़ियों में मिला युवक का शव
फोटो संख्या 3
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलिकमऊ ओवरब्रिज के पास झाड़ियों में करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। उसकी मौत कैसे हुई इसकी वजह सामने नहीं आ सकी। थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed