Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   drunk youth drove his SUV into temple by breaking wall In Lucknow priest family had narrow escape

UP News: नशे में धुत युवक ने दौड़ाई एसयूवी, दीवार तोड़कर मंदिर में घुसी; बाल-बाल बचा पुजारी परिवार

Mon, 06 Jan 2025 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 09:33 PM IST
सार

राजधानी में नशे में धुत आरोपी ने एसयूवी दौड़ाई। दीवार तोड़कर मंदिर में जा घुसी। पुजारी का परिवार बाल-बाल बचा। 

विज्ञापन
drunk youth drove his SUV into temple by breaking wall In Lucknow priest family had narrow escape
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में आशियाना में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर मंदिर में जा घुसी। मंदिर के कमरे में सो रहे पुजारी खुशीराम दास व उनका परिवार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने नशे में धुत आरोपी चालक गोरखपुर निवासी आदित्य भूषण को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


सेक्टर-जे स्थित एक मंदिर में खुशीराम दास पुजारी हैं। वह परिसर में बने कमरे में पत्नी, दो बेटों और एक बेटी के साथ रहते हैं। बेटे संदीप के मुताबिक सोमवार सुबह करीब पांच बजे सभी सो रहे थे। तभी जोरदार आवाज के साथ एक एसयूवी मंदिर की दीवार को तोड़ते हुए कमरे के गेट से टकरा गई।

विज्ञापन

पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

पूरा परिवार बुरी तरह से डर गया। घटना से खुशीराम की बाइक सहित गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी आदित्य को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को प्रयागराज के कुंभ में ड्रोन चलाने का काम मिला है। वह अलीगंज से सामान लेकर प्रयागराज के लिए निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed