फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   drunk people molested a girl in lucknow

नशे में धुत लोगों ने ऑर्केस्ट्रा में डांसर से की छेड़छाड़, 25 पर केस दर्ज

Wed, 04 Oct 2017 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Oct 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
drunk people molested a girl  in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
मोहनलालगंज के पूरनपुर गांव में शुक्रवार रात एक तिलक समारोह के दौरान नशे में धुत लोगों ने ऑर्केस्ट्रा के स्टेज पर चढ़कर डांसर के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर लोगों ने असलहों से लैस साथियों को बुलाकर घरों में घुसकर ग्रामीणों को पीटा।
विज्ञापन


इस दौरान एक किशोरी से छेड़छाड़ कर गला दबाने की कोशिश की। ग्रामीणों के घेराबंदी करने पर आरोपी अपनी पांच बाइक मौके पर छोड़कर फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने 25 हमलावरों पर कातिलाना हमला, दलित उत्पीड़न, छेड़खानी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मोहनलालगंज धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि पूरनपुर के दर्शन रावत के बेटे मनोज का तिलक था। ऑर्केस्ट्रा के दौरान गांव के ही महेंद्र यादव, राहुल यादव व संजय यादव नशे में धुत होकर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने स्टेज पर डांसर से छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलित बस्ती पर बोला धावा

drunk people molested a girl  in lucknow
आरोपियों की टूटी पड़ी मोटर साईकिलें - फोटो : amar ujala
परिवारीजनों ने विरोध किया तो तीनों को असलहों से लैस साथियों बुलाकर दलित बस्ती पर धावा बोल दिया। आरोप है कि घर के बाहर सो रहे रामसजीवन, दिनेश, सोनू, पवन, विकट, रामजीत, राजेंद्र  व रामसुमिरन रावत की पिटाई की।

एक अन्य दलित के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी के साथ गला दबाकर मारने का प्रयास किया। चीखपुकार पर बस्ती के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर घेराबंदी की। इस पर हमलावर फायरिंग करते भाग निकले। पुलिस  ने मोटरसाइकिलें कब्जे में लीं। रामसुमिरन ने महेंद्र, राहुल व संजय यादव को नामजद करते हुए 25 हमलावरों के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  कराई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed