{"_id":"618ec0d82d417d4430359656","slug":"drunk-miscreant-fire-on-young-man-in-aishbagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: ऐशबाग में फायरिंग, युवक के पैर मे लगी गोली, पुलिस कर रही पड़ताल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: ऐशबाग में फायरिंग, युवक के पैर मे लगी गोली, पुलिस कर रही पड़ताल
Sat, 13 Nov 2021 12:32 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:32 PM IST
सार
घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने पड़ताल शुरू की। परिवारीजन ने बताया की किसने गोली मारी यह वह नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाजार खाला के ऐशबाग स्थित कोयला मंडी मे नशे मे धुत बदमाश ने युवक को फायरिंग कर दी। देर रात हुए वारदात में शिवम को गोली लग गई। पैर में गोली लगने से शिवम मौके पर ही गिर पड़ा। परिवारीजनों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीआरवी ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वही बाजार खाला पुलिस मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
परिवारीजन के मुताबिक शिवम घर में ही तीन दिन पहले काव्य पराठे की दुकान खोला था। रात में दुकान पर मौजूद था। इस बीच नशे में धुत एक व्यक्ति निकला, उसने शिवम पर फायर झोंक दी। पैर में गोली लगने शिवम मौके पर ही गिर पड़ा। यह देख आरोपित भाग निकला।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने पड़ताल शुरू की। परिवारीजन ने बताया की किसने गोली मारी यह वह नहीं जानते हैं। शिवम की हालत ट्रामा में नाजुक बताई जा रही है। वहीं, इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह ने बताया कि घर वालों ने अभी तक न कोई तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन