फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunk man attacked his father youth committed suicide fearing police complaint

Lucknow: नशे में पिता पर रॉड से किया हमला... पैर फटा, पुलिस से शिकायत पर डर कर युवक ने लगाई फांसी

Thu, 15 May 2025 02:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 May 2025 02:26 PM IST
सार

वैन चालक ने नशे की हालत में अपने पिता से कहासुनी के बाद उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शिकायत के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवक ने डर के मारे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

विज्ञापन
Drunk man attacked his father youth committed suicide fearing police complaint
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मड़ियांव के भरतनगर निवासी स्कूल वैन चालक सुनील गौतम (23) ने नशे में मोबाइल फोन तोड़ दिया। पिता बंसीलाल ने डांटा तो उनके पैर पर रॉड मार दी। इससे उनका पैर फट गया। बंसीलाल की शिकायत पर पुलिस पहुंची तो डर के चलते सुनील ने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


मृतक के बहनोई सतीश चंद्र गौतम के मुताबिक घटना के वक्त सुनील और बंसीलाल घर पर अकेले थे। सास पुष्पा किसी काम से बाहर गई थीं। बताया कि पुलिस से शिकायत की बात सुनकर सुनील डर गया था और कमरा अंदर से बंद कर लिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow Bus Fire : बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में लगी आग, मां-बेटी सहित जिंदा जले पांच यात्री, कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow bus fire: बस में आग लगने से पांच जिंदा जले, गाड़ी छोड़ भाग गया ड्राइवर, डराने वाली हैं ये तस्वीरें और वीडियो


शिकायत पर पुलिस पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। खटखटाने पर दरवाजा न खुलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो सुनील पंखे में रस्सी के सहारे लटका था। सुनील सात भाई बहनों में सबसे छोटा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed