फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunk alcohol and play fast music in the car and kill him in the head

शराब पीकर कार में तेज म्यूजिक चलाया और सिर में गोली मारकर दे दी जान

Fri, 25 Sep 2020 10:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 25 Sep 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Drunk alcohol and play fast music in the car and kill him in the head
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स
लखनऊ में जानकीपुरम विस्तार सेक्टर तीन में शुक्रवार दोपहर पत्नी के मायके जाने से दुखी असलम (32) ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।  असलम ने पहले अपने घर के बाहर खड़ी कार में जमकर शराब पी। इसके बाद फुल वॉल्यूम में कार का म्यूजिक सिस्टम ऑन कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे टोका तो गाली-गलौज करके भगा दिया। इसके बाद अवैध असलहा से कार के सामने खड़े होकर विंड स्क्रीन पर फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। इससे पहले कि लोग मौके पर पहुंचते, असलम ने खुद को गोली मार ली। सूचना पर आई पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि असलम मूलरूप से लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। यहां वह पत्नी चांदनी और बेटे रहमान व बेटी खुशबू के साथ रहकर बिजली मिस्त्री का काम करने के अलावा दो ई-रिक्शा चलवाता था। चांदनी गोरखपुर की है और दोनों का निकाह करीब नौ साल पहले हुआ था। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा व कहासुनी होती रहती थी। असलम की बहन सबीना का कहना है कि बकरीद पर चांदनी मायके चली गई थी। कई दिन बाद भी वह लौटने को तैयार नहीं हुई तो असलम उसे मनाने गया, लेकिन चांदनी ने लौटने से इनकार कर दिया। कुछ दिन पहले असलम फिर गोरखपुर गया और दोनों बच्चों को साथ ले आया। शुक्रवार दोपहर को असलम ने पत्नी से कई बार फोन पर बातचीत की पर वह आने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


ड्रग्स मामले में जा चुका है जेल
थाना प्रभारी ने बताया कि असलम को करीब एक साल पहले जानकीपुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से ड्रग्स बरामद हुए थे। उसे जेल भेजा गया था। वह जमानत पर छूटा था। पुलिस को मौके से एक तमंचा बरामद हुआ है। असलम के पास अवैध असलहा कहां से आया, पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को याद कर खूब रोया
असलम जिस वक्त तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर शराब पी रहा था, पास ही रहने वाले एक युवक ने उसे टोका। युवक ने शराब पीने और म्यूजिक बजाने की वजह पूछी तो वह कार से बाहर निकल आया। युवक का कहना है कि असलम पत्नी को याद कर बुरी तरह से रो रहा था। उसने कहा कि वह बहुत उदास है और जीना नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed