फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drug purchases in seven departments of KGMU will be audited

Lucknow News: केजीएमयू में सात विभागों में दवा खरीद का होगा ऑडिट

Fri, 05 Jun 2026 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Drug purchases in seven departments of KGMU will be audited
लखनऊ। यूरोलॉजी विभाग में दवा घोटाला सामने आने के बाद केजीएमयू प्रशासन हरकत में आया है। अब विवि प्रशासन सात विभागों में दवा खरीद, आपूर्ति और भुगतान संबंधी रिकॉर्ड का ऑडिट कराएगा। बृहस्पतिवार को रेडियोथेरेपी विभाग से जांच की शुरुआत हो गई। इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि कमेटी ने रेडियोथेरेपी विभाग से कैंसर की दवाओं के ऑर्डर, बिल-वाउचर, स्टॉक और वितरण से जुड़े दस्तावेज तलब किए हैं। दो से तीन महीने का मेडिकल रिकॉर्ड मांगा गया है। कमेटी यह भी जांच कर रही है कि किन मरीजों को कैंसर की महंगी दवाएं दी गईं और किन्हें इंजेक्शन लगाए गए। इसका रिकॉर्ड तय प्रक्रिया के अनुसार दर्ज किया या नहीं।
विज्ञापन


मरीजों के यूएचआईडी, आधार व मोबाइल नंबर की भी पड़ताल चल रही है। जांच टीम ने विभाग के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए हैं। साथ ही सरकारी योजनाओं, खासकर असाध्य योजना और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के तहत पंजीकृत मरीजों के इलाज का पूरा ब्योरा मांगा है। मरीजों को उपलब्ध कराई दवाओं, उनके इस्तेमाल और भुगतान संबंधी दस्तावेज की पड़ताल की जा रही है। डॉ. केके सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन विभागों में होगी जांच

रेडियोथेरेपी, सर्जिकल आंकोलॉजी, यूरोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, गायनी आंकोलॉजी, मेडिकल आंकोलॉजी, इंडोक्राइन सर्जरी विभाग जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed