फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drug department raids three blood banks in Lucknow.

Lucknow: ड्रग विभाग का तीन ब्लड बैंक पर छापा, डॉ. एसके जैन क्लीनिक से लिए गए दवाओं के नमूने

Fri, 21 Feb 2025 10:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 21 Feb 2025 10:38 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में ड्रग विभाग की टीम ने ब्लड बैंक पर छापा मारा और डॉ एसके जैन क्लीनिक से दवाओं के नमूने लिए। 

विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को ड्रग विभाग की टीम ने ब्लड बैंकों और डॉ. ए के जैन सहित कई क्लीनिकों में छापेमारी की। ब्लड बैंकों में भारी गड़बड़ियां और गंदगी मिली। जांच में पाया गया कि कई जगह ब्लड बैंक एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का पालन नहीं कर रहे थे। वहीं, ब्लड स्टोरेज में भी लापरवाही देखने को मिली।
विज्ञापन


ब्लड बैंक में डोनर से लिए गए रक्त को सही तापमान पर नहीं रखा गया था और कई जगह पॉजिटिव और निगेटिव रक्त को एक साथ रखा गया था। वहीं, रजिस्टर में भी जरूरी बातों को ठीक ढंग से नहीं लिखा गया था। इसी तरह ड्रग्स डिपार्टमेंट ने लखनऊ स्थित डॉ. एस.के. जैन, डॉ. ए.के. जैन, डॉ. पी.के. जैन, राणा डिस्पेंसरी और डॉ. ताज के क्लीनिकों में छापेमारी की और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। जांच रिपोर्ट में अगर मिलावट की पुष्टि होती है तो क्नीनिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर के कल्याणपुर स्थित न्यू श्री हरि चैरिटेबल ब्लड सेंटर में कई गड़बड़ियां मिलीं। सेंटर में ब्लड डोनेशन से जुड़े कैंप लगाने का कोई दस्तावेज नहीं प्राप्त हुआ है। इसी तरह शेखर ब्लड बैंक और गोयल हॉस्पिटल ब्लड सेंटर में भी भारी गड़बड़ियां सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed