फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drone seen in villages at night

Lucknow News: गांवों में रात के समय दिखा ड्रोन

Sun, 22 Sep 2024 04:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 22 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Drone seen in villages at night
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के छह से ज्यादा गांवों में बीती रात ड्रोन कैमरा दिखने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि चोर ड्रोन के जरिए रेकी कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर समोधा, बिशुनपुर, गजियापुर टांडा, खाले गांव समेत छह से ज्यादा गांवों में शुक्रवार रात नौ बजे ड्रोन कैमरा देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर डॉयल-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीण यज्ञ प्रसाद, सोनू, सचिन, विष्णुकांत ने बताया कि ड्रोन कैमरे जैसी आकृति वाली चीज क्या है, यह पता नहीं है।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे के कारण कहीं चोरों ने लोगों के घरों का अपना निशाना तो नहीं बनाना शुरू किया है। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि गांवों में ड्रोन जैसी कुछ आकृति दिखी है। यह क्या है, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed