फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drizzle likely three days UP alert issued these 60 districts with thunder lightning

Weather : यूपी में उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने किया बेहाल, आज से बदलेगा मौसम; बूंदाबांदी के साथ हवाएं देंगी राहत

Thu, 29 May 2025 12:21 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 May 2025 12:21 AM IST
सार

यूपी में बुधवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Drizzle likely three days UP alert issued these 60 districts with thunder lightning
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से पूरब से पश्चिम तक गरज चमक के साथ बूंदाबादी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान इन जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवाएं भी चलेंगी। बूंदाबांदी से तात्कालिक तौर पर पारे में हल्की गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों के 60 जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज- चमक के साथ बूंदाबादी की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक कहीं भी लू जैसी परिस्थितियां नहीं रहीं, लेकिन उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। पूर्वा हवा में नमी की मौजूदगी से आभासी गर्मी, वास्तविक गर्मी से ज्यादा महसूस किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: आज रहेगी भारी उमस, 29 मई के बाद पूरे प्रदेश में बारिश के आसार; इस बार जून में नहीं चलेगी लू
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 मई से प्रदेश में दो-तीन दिनों के लिए बूंदाबांदी और हवाओं की तीव्रता और क्षेत्रफल में विस्तार देखने को मिलेगा।

मानसून में सामान्य से ज्यादा होगी बरसात

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि इस मानसून में जून से सितंबर के दौरान चार माह में पूर्वी यूपी में सामान्य से 10 प्रतिशत और पश्चिमी यूपी में सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक बारिश की संभावना है। जून माह में देश भर में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश होगी। इस दौरान प्रदेश में औसत तापमान के साथ ही लू की परिस्थितियों के भी सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश में 29 मई से होने वाली बिजलीकर्मियों की हड़ताल स्थगित, चलता रहेगा असहयोग आंदोलन; कर्मचारियों की होगी पहचान

यहां मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना

बांदा, फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed