फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drizzle in Terai and heat wave like conditions in Bundelkhand

Lucknow News: तराई में बूंदाबांदी और बुंदेलखंड में लू जैसे हालात

Wed, 21 May 2025 03:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 03:27 PM IST
विज्ञापन
Drizzle in Terai and heat wave like conditions in Bundelkhand

विज्ञापन

- तराई के 39 जिलों में बूंदाबांदी संग वज्रपात की चेतावनी
- बहराइच, लखीमपुर खीरी में बारिश के साथ गिरे ओले
- गर्म पछुआ की वजह से बांदा और झांसी लू की चपेट में

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का दोहरा वर्ताव देखने को मिल रहा है। तराई और पूर्वी इलाके में तेज पूर्वा हवाओं के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी है, तो वहीं बुंदेलखंड के बांदा, झांसी और आसपास के इलाकों में तराई के उलट, गर्म पछुआ हवाओं के चलते अभी भी लू जैसी परिस्थितियां हैं। यहां तापमान 45 डिग्री या इससे ऊपर बना हुआ है।

बुधवार को बहराइच, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, लखीमपुर जैसे तराई इलाकों में गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली।
वहीं लखीमपुर खीरी और बहराइच में कहीं-कहीं ओले भी पड़े।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पूर्वी-तराई इलाके के 39 जिलों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और कहीं कहीं गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की चेतावनी जारी किया है।
विज्ञापन


इन इलाकों में कहीं कहीं वज्रपात की चेतावनी के साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 22 मार्च यानी बृहस्पतिवार से अगले दो-तीन दिन प्रदेश में पूर्वा हवाओं और बूंदाबांदी का विस्तार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज चमक व छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिलेगी और पारा गिरने से राहत मिलेगी।

- यहां है मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed