{"_id":"ccc208d2d26a47150db61d872ef95adc","slug":"driving-licence-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए तो यहां क्लिक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए तो यहां क्लिक करें
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 04 Feb 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब डीएल के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन
कानपुर रोड के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के बाद बुधवार से महानगर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा शुरू हो गई है।
इससे ट्रांस गोमती के लोगों के लिए डीएल बनवाना आसान हो गया है। संभागीय परिवहन अधिकारी सगीर अहमद अंसारी ने बताया कि पहले दिन सबसे पहले इंदिरानगर निवासी वर्तिका निशांत ने लर्निंग डीएल बनवाने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
जिनका पंजीकरण कर लिया गया। ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों का बायोमेट्रिक टेस्ट कराने के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है।
अब महानगर, अलीगंज, निरालानगर, सीतापुर रोड, त्रिवेणीनगर, विकासनगर, जानकीपुरम, चिनहट आदि इलाकों के आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन और टाइम स्लॉट लेकर डीएल बनवाना आसान होगा। संभागीय परिवहन अधिकारी ने कार्यालय का निरीक्षण कर नई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन