फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   drivers conductors should get counciling

Lucknow News: मानसून में हर बस में बढ़ाएं जाएं पांच यात्री, ड्राइवर-कंडक्टरों की करें काउंसिल

Mon, 21 Jul 2025 05:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
drivers conductors should get counciling

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राजस्व में वृद्धि करने के उद्देश्य से परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने सोमवार को बसों में कम से कम पांच यात्रियों की संख्या मानसून के दौरान बढ़ाने के निर्देश दिए। ड्राइवर व कंडक्टरों की काउंसिलिंग की जाए।

इस बाबत लखनऊ सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रीय एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों से कम हो जाती हैद्घ ऐसी स्थिति में लोड फैक्टर कम होने पर निगम की आय पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। प्रबंधक निदेशक ने आगे बताया कि बसों के संचालन में चालकों एवं परिचालकों की भूमिका सबसे अधिक रहती है। चालकों व परिचालकों की कार्यकुशलता एवं व्यवहार परिवहन निगम की छवि प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी है। निगम की बसों से लगभग प्रतिमाह पांच करोड़ लोग यात्रा करते हैं, जो चालकों-परिचालकों के व्यवहार को प्रदर्शित करती हैं। ऐसे में निगम के चालक, परिचालक अपने व्यवहार से परिवहन निगम की छवि को सुधारने के साथ-साथ लोड फैक्टर बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। कोविड एवं महाकुम्भ जैसे आयोजनों में कार्यकशुलता एवं व्यवहार का परिचय दे चुके हैं। जिसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत भी किया जा चुका है तथा संकट का साथी की उपाधि भी दी जा चुकी है। सामान्य यात्रियों की तुलना में पांच यात्रियों की बढ़ोत्तरी करने में ड्राइवर व कंडक्टर सफल रहते हैं तो इससे लोड फैक्टर एवं आय में सकारात्मक सुधार होगा। परिणामस्वरूप चालकों परिचालकों के हित में निर्णय लेने में आसानी एवं सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed