फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Driver beaten up for protesting against abusive language, wife molested

Lucknow News: गाली-गलौज के विरोध पर चालक को पीटा, पत्नी से छेड़छाड़

Mon, 28 Apr 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 28 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Driver beaten up for protesting against abusive language, wife molested
गाली-गलौज के विरोध पर चालक को पीटा, पत्नी से छेड़छाड़
लखनऊ। चौक निवासी निजी कार चालक ने राजकमल रस्तोगी पर डंडों से पिटाई करने व उनकी पत्नी से छेड़छाड़ और अश्लीलता का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। युवक के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर एक बजे वह मालिक के घर कार की चाबी लेने जा रहे थे। तभी राजकमल शराब के नशे में मालिक से गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपी ने उनके सिर पर डंडा मार दिया। बीच-बचाव के लिए दौड़े दो बच्चों को भी पीटा। यह देखकर जब पत्नी पहुंची तो उनसे अश्लीलता करने लगा। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन

छत पर सो रही महिला से अश्लीलता

लखनऊ। गोसाईंगंज निवासी महिला ने मोहल्ले के रहने वाले गोविंद के खिलाफ अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक 23 अप्रैल को रात 11 बजे वह छत पर सो रही थीं। इस बीच गोविंद आया और अश्लीलता करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी धमकाकर भाग निकला। वहीं, ठाकुरगंज निवासी पूर्व महिला अस्पताल कर्मी ने रोशन उर्फ रवि व तीन अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी और विरोध पर पीटने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed