{"_id":"6b082de20fa91bebe409686d","slug":"driver-association-lucknow-news-c-13-1-lko1068-2025771-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजकीय वाहन चालक महासंघ का अधिवेशन 29 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजकीय वाहन चालक महासंघ का अधिवेशन 29 को
विज्ञापन
राजकीय वाहन चालक महासंघ का अधिवेशन 29 को
लखनऊ। राजकीय वाहन चालक महासंघ उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव 28-29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम राजभवन गेट नंबर-2 के सामने स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के चालक संघ एकता सदन (पीडब्ल्यूडी) में संपन्न होगा।
महासंघ के घटक संघों की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार गठित संयोजक समिति के संयोजक विनोद कुमार तथा सह-संयोजक शकील अहमद और सुनील कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी एवं महासंघ के पूर्व अध्यक्ष मिठाई लाल व नियोजन चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास की देखरेख में पूरी कराई जाएगी। सह-संयोजक शकील अहमद ने बताया कि मुख्य अधिवेशन 29 नवंबर को दोपहर तीन बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रदेश भर के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।