{"_id":"69d81a2f9f4994cf8e0c8e23","slug":"driver-accused-of-embezzling-rs-10-lakh-in-connivance-with-bank-officials-lucknow-news-c-13-lko1096-1683392-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चालक पर बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से दस लाख हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चालक पर बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से दस लाख हड़पने का आरोप
Fri, 10 Apr 2026 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। नाका के राजेंद्रनगर निवासी यतेंद्र कुमार पंत ने चालक पवन पर बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से मृत भाभी के खाते से दस लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। मामला इंडियन बैंक स्वास्थ्य भवन शाखा का है। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के आदेश पर वजीरगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
यतेंद्र के अनुसार, उनकी भाभी गीता पंत का इंडियन बैंक में खाता था। गीता पंत की मृत्यु 6 मई 2021 को हो चुकी थी, और उनके भाई का स्वर्गवास पहले हो गया था। आरोप है कि दोनों की मृत्यु के बाद चालक पवन ने धोखाधड़ी से उनकी संपत्ति हड़प ली। यतेंद्र ने 8 मई 2022 को पारा थाने में भी इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्हें बाद में भाभी के बैंक खाते के संचालन की जानकारी मिली। 30 मई को उन्होंने बैंक प्रबंधक को पत्र लिखकर खाता बंद करने के लिए कहा था। उस समय खाते में 28.11 लाख रुपये थे।
कोर्ट से उत्तराधिकारी बनने के बाद वह बैंक में रकम लेने पहुंचे तो उन्हें खाते में केवल 18 लाख रुपये मिले। पड़ताल करने पर पता चला कि बैंक अधिकारियों और कर्मियों की मिलीभगत से पवन ने दस लाख रुपये निकाल लिए थे। यतेंद्र ने शाखा प्रबंधक से पूछताछ की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उनसे अभद्रता भी की गई। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम बैंक से संपर्क कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।