{"_id":"ab2054b7e25e78e31ce952599bad3bde","slug":"drinking-water-problem-in-phulbagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली बाल्टी ले सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली बाल्टी ले सड़क पर उतरे लोग
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां रविवार को दूसरे दिन भी ऐशबाग जलकल से जुड़े आधा दर्जन से अधिक इलाकों में पेयजल संकट रहा। वहीं फूलबाग इलाके में भी लोग पानी की कमी से जूझे।
विज्ञापन
नाराज लोगों ने खाली बाल्टी लेकर विरोध प्रदर्शन किया। खुर्रम नगर में भी पाइप लाइन फटने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।
हीवेट रोड पर फूलबाग इलाके में पेयजल संकट से परेशान लोगों ने खाली बाल्टी लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी आशीष शर्मा व रवि श्रीवास्तव ने बताया कि धोबी वाली गली में पिछले 15 दिन से पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद इलाके में बोरिंग तो जल संस्थान ने कराई मगर पानी नहीं आ रहा है जबकि आसपास के इलाकों में पानी आता है। यदि जल्द पेयजल आपूर्ति नहीं शुरू की गई तो हुसैनगंज चौराहा जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं खुर्रम नगर में जल निगम की खुदाई में पेयजल लाइन टूट जाने केकारण इलाके में पेयजल संकट रहा।
विज्ञापन
देर रात तक लाइन मरम्मत का काम चल रहा था। जिसके कारण यहां के लेागों को पूरे दिन पानी नहीं मिला। जिससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ा । अवकाश होने के कारण लोगों के काफी घरेलू काम पानी के चक्कर में नहीं हो सके।
क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता महराजदीन चौधरी ने बताया कि लाइन की मरम्मत का काम रात में पूरा कर लिया जाएगा और सुबह पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
वहीं दूसरी ओर शनिवार को ऐशबाग में वाटर वर्क्स रोड पर ऐशबाग जलकल से आने वाली मेन लाइन फट गई थी, जिसकी मरमम्त का काम दोपहर तीन बजे पूरा हो सका।
लाइन फटने के कारण हैदरगंज, बुलाकी अड्डा, मालवीय नगर, राजेंद्र नगर, मोती नगर, बशीरतगंज, आर्यानगर, गुलजार नगर, मवैया, भोजपुरी अखाड़ा, पानदरीबा, नाका व गणेशगंज में पेयजल आपूर्ति बधित हो गई थी, जो मरम्मत का काम पूरा हो जाने के बाद भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी।