फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drinking water crisis deepens in nine localities

Lucknow News: नौ मोहल्लों में गहराया पेयजल संकट

Sat, 17 Jun 2023 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 17 Jun 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in nine localities
रायबरेली। अमृत योजना के तहत शहर क्षेत्र में बिछाई जा रही सीवर लाइन से पानी की पाइपें लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इससे नगर क्षेत्र के नौ मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया है। नगर पालिका के जलकल विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर भी क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को ठीक नहीं किया गया है। सबसे ज्यादा विकास नगर मोहल्ले हैं, जहां जलापूर्ति पटरी पर नहीं आ सकी है। इससे भीषण गर्मी में नागरिकों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, अमृत योजना के तहत शहर क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। फेज-तीन के तहत सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई कराई जाती है। खुदाई से पानी की पाइपें लाइनें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इससे पानी नागरिकों के घरों तक नहीं पहुंच पाता। सीवर लाइन बिछाने का कार्य जल निगम करा रहा है। यह हाल तब है, जब भीषण गर्मी से वैसे ही लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के बस्तेपुर, गणेश नगर, छजलापुर, नई बस्ती, तुलसी नगर, विकास नगर, आनंद नगर, नेहरू नगर, इंदिरा नगर मोहल्ले में पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू नहीं हो पाई है। इन मोहल्लों के अधिकतर घरों में पानी आपूर्ति बंद है। विकास नगर के रहने वाले दिनेश गुप्ता, सत्येंद्र तिवारी, रामादीन चौधरी कहते हैं कि सीवर लाइन की खुदाई में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हंै। इससे पानी की आपूर्ति ठप है। समस्या पर जल निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed