{"_id":"6aece91437017a16be0bcbc6","slug":"dream-cars-to-arrive-in-3000-households-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1999080-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन हजार घरों में आएगी सपनों की कार, 550 करोड़ का होगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन हजार घरों में आएगी सपनों की कार, 550 करोड़ का होगा कारोबार
विज्ञापन
शोरूम में कार देखता परिवार।
लखनऊ। धनतेरस और दीपावली पर राजधानी के कार बाजार में करीब 550 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। इस दौरान लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में करीब तीन हजार परिवार नई कार खरीदने की तैयारी में हैं। बाजार में इस बार भी एसयूवी की सबसे ज्यादा मांग है। हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सन और पंच, मारुति ब्रेजा और फ्रॉन्ग्स के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं। छोटी कारों में डिजायर, बलेनो और स्विफ्ट के खरीदार हैं।
त्योहार पर पसंदीदा मॉडल की डिलीवरी लेने के लिए ग्राहक पहले से बुकिंग करा रहे हैं। हुंडई के शोरूमों पर लखनऊ जिले में करीब 800 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। मारुति सुजुकी के एरीना और नेक्सा शोरूमों में मेगा मोटर्स पर करीब 450 गाड़ियों की डिलीवरी धनतेरस और दीपावली पर प्रस्तावित है। टोयोटा की पूरे क्षेत्र में 450 से अधिक गाड़ियां बुक हो चुकी हैं। फॉर्च्यूनर और इनोवा पर करीब तीन माह की वेटिंग के बावजूद करीब 50 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग है। महिंद्रा, किआ समेत अन्य कंपनियों की करीब 1300 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है।
हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों के विकल्प भी भा रहे
कार बाजार में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के साथ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों के विकल्प भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। हुंडई की क्रेटा, वेन्यू और एक्सटर, टाटा की नेक्सन, पंच, हैरियर और कर्व, मारुति की डिजायर, नई बलेनो, ब्रेजा और फ्रॉन्क्स की मांग है। महिंद्रा की स्कॉर्पियो-एन, थार रॉक्स और एक्सयूवी 3एक्सओ के साथ किआ की सेल्टोस, सोनेट और कैरेंस भी पसंद की जा रही हैं। टोयोटा की हाइराइडर और नई ग्लैंजा की मांग भी बढ़ी है। हाइब्रिड कारों में अर्बन क्रूजर हाइराइडर की बुकिंग भी हो रही है। पिछले वर्ष अक्तूबर में जीएसटी कम होने से कार बाजार में तेजी आई थी, जो सात-आठ महीने तक बरकरार रही। इस बार भी त्योहार पर ग्राहकों का उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
जिले में 800 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग
पिछले वर्ष जीएसटी कम होने से कार बाजार में तेजी आई थी, जो सात-आठ महीने तक बरकरार रही। इस बार भी ग्राहकों का उत्साह अच्छा है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में धनतेरस और दीपावली के लिए करीब दो हजार गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसमें एसयूवी की मांग सबसे ज्यादा है।
- गौरव चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक, हुंडई मोटर्स इंडिया
डिजायर और नई बलेनो की सबसे ज्यादा मांग
मारुति सुजुकी के एरीना और नेक्सा शोरूम में धनतेरस और दीपावली पर करीब 450 गाड़ियों की डिलीवरी प्रस्तावित है। ग्राहकों में डिजायर और नई बलेनो की सबसे ज्यादा मांग है। त्योहार पर पसंदीदा मॉडल की डिलीवरी लेने के लिए ग्राहकों ने पहले से बुकिंग कराई है।
- इमरान अहमद, सीईओ, मेगा मोटर्स
हाइब्रिड कारों के लिए ग्राहकों में उत्साह
हाइब्रिड कारों को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह है। पेट्रोल और इलेक्ट्रिक तकनीक के संयोजन से इनमें ईंधन की खपत कम होती है। अर्बन क्रूजर हाइराइडर और नई ग्लैंजा की 100 से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं। फॉर्च्यूनर और इनोवा पर करीब तीन माह की वेटिंग चल रही है। पूरे क्षेत्र में टोयोटा की 450 से अधिक गाड़ियां बुक हो चुकी हैं।
- मुकेश कुमार सिंह, ग्रुप जनरल मैनेजर, टोयोटा
-- -- -- --
100 करोड़ का होगा बाइक कारोबार
आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि राजधानी में धनतेरस और दीपावली के मौके पर करीब 8000 लोग अपनी पसंदीदा बाइक घर लाएंगे। अधिकांश लोगों ने एडवांस बुकिंग भी करा ली है। हीरो, हॉंडा, टीवीएस के डीलर करीब छह हजार बाइकें बेचेंगे। वहीं हार्ले, रॉयल इंफिल्ड केटीएम समेत अन्य कंपनियों की भी करीब दो हजार बाइकों की बिक्री की उम्मीद है। करीब 100 करोड़ रुपये की बाइकों की बिक्री होने की उम्मीद है।