{"_id":"6ace9ee6a2dcf1c33b0c83f2","slug":"drain-water-floods-150-homes-in-mishribagh-residents-left-homeless-lucknow-news-c-13-lko1096-1964350-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मिश्रीबाग के 150 घरों में भरा नाले का पानी, लोग बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मिश्रीबाग के 150 घरों में भरा नाले का पानी, लोग बेघर
विज्ञापन
मिश्रीबाग के 150 घरों में भरा नाले का पानी।
लखनऊ। नाले के बढ़े जलस्तर ने जल निगम रोड (बालागंज) की मिश्रीबाग कॉलोनी के करीब 150 परिवारों को बेघर कर दिया है। यहां के घरों में करीब 16 दिनों से पानी भरा है। प्रभावित लोग रिश्तेदारों और किराये के कमरे में बसर कर रहे हैं।
मिश्रीबाग में रहने वाले विष्णु स्वरूप ने समस्या के समाधान के लिए एलडीए और नगर निगम से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि शांतिनगर चौराहे के पास एलडीए ने करीब दो वर्ष पहले बाढ़ पंपिंग स्टेशन बनाया था। मगर यह अब तक संचालित नहीं हो सका है। इससे नाले का पानी निकल नहीं पा रहा है। बालागंज और अन्य स्थानों से आने वाला पानी भी इसी ओर आ रहा है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश से नाले का जलस्तर बढ़ गया और पानी 150 से 200 घरों में घर गया। तब से सभी परेशान हैं।
उनका आरोप है कि दो अक्तूबर को अफसरों ने 48 घंटे में पानी घट जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन पानी अब तक कम नहीं हुआ है। उनका ये भी आरोप है कि प्रशासन, एलडीए और नगर निगम के जिम्मेदार फैजुल्लागंज तो जा रहे हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही है।