फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Vivek and Dahir honored for literature and social service.

Lucknow News: साहित्य व समाज सेवा के लिए डाॅ. विवेक व दाहिर सम्मानित

Tue, 30 Jun 2026 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dr. Vivek and Dahir honored for literature and social service.
साहित्य व समाज सेवा के लिए डाॅ. विवेक व दाहिर सम्मानित
लखनऊ। साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. विवेक कुमार और साहित्यकार दिनेश दाहिर अजमगढ़ी को सोमवार को सृजन सम्मान से नवाजा गया। डॉ. विवेक कुमार प्रतिदिन कुष्ठ रोगियों और जरूरतमंद त्वचा रोगियों को निशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करते हैं। यूपी प्रेस क्लब और उप्र साहित्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 170वें सृजन सम्मान समारोह में यह सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि गिरधर खरे, अध्यक्ष सच्चिदानंद शलभ, हसीब सिद्दीकी, सर्वेश अस्थाना और सुभाष गुरुदेव ने दोनों को सम्मानित किया। इसके बाद योगी योगेश शुक्ल और सुभाष रसिया के संयुक्त संचालन में कवि सम्मेलन हुआ। अनिता अरोरा, कामिनी श्रीवास्तव, विनोद शुक्ल ''विनोद'', डॉ. रुद्रमणि, रश्मि शरद, मनोरमा श्रीवास्तव, शालिनी राय ने काव्यपाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed