{"_id":"8ff18fc66505bc669002b12763addce9","slug":"dr-vikrams-new-homeopathy-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 साल बाद हुई निदेशक की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 साल बाद हुई निदेशक की नियुक्ति
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Mar 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के होम्योपैथी निदेशालय में करीब नौ साल बाद नियमित निदेशक की नियुक्ति हो गई। डॉ. विक्रमा प्रसाद नियमित निदेशक बनाए गए हैं। इस संबंध मंगलवार को औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
पिछली सरकार में होम्योपैथी निदेशालय पर कोई ध्यान ही नहीं दिया गया। नतीजतन यहां कार्यवाहक निदेशक से ही काम चलाया जा रहा था।
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा बीएस भुल्लर जब विभाग में आए तो उन्होंने अरसे से लंबित पड़ी विभागीय चयन समिति की बैठक कराई। यह बैठक 17 फरवरी को हुई।
इसमें कार्यवाहक निदेशक डॉ. विक्रमा प्रसाद को ही निदेशक पद पर नियुक्त करने की संस्तुति की गई। इसके आधार पर प्रमुख सचिव बीएस भुल्लर ने मंगलवार को निदेशक बनाए जाने के औपचारिक आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
डॉ. विक्रमा प्रसाद ने कहा कि वे सूबे में होम्योपैथी की बेहतरी के लिए तेजी से काम करेंगे। डॉक्टरों की जो समस्याएं हैं, उस पर भी ध्यान दिया जाएगा।