फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Suryakant appointed Vice-Chairman of the National TB Task Force.

Lucknow News: नेशनल टीबी टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष बने डॉ. सूर्यकांत

Thu, 10 Sep 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dr. Suryakant appointed Vice-Chairman of the National TB Task Force.
डॉ. सूर्यकांत।
विज्ञापन


लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गठित नेशनल टास्क फोर्स का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह फोर्स देश के मेडिकल कॉलेजों में टीबी की जांच, इलाज और जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को मजबूत करेगी। केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने उन्हें बधाई दी है।

डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि टीबी मुक्त भारत केवल मरीज और उसके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उनकी प्राथमिकता मेडिकल कॉलेजों, सेंट्रल टीबी डिवीजन, जोनल व स्टेट टास्क फोर्स के बीच बेहतर समन्वय बनाकर टीबी उन्मूलन अभियान को गति देना होगी।
विज्ञापन


टीबी के क्षेत्र में लंबा अनुभव

डॉ. सूर्यकांत करीब 10 वर्ष तक उप्र टीबी स्टेट टास्क फोर्स और चार वर्ष से नॉर्थ जोन के अध्यक्ष रहे हैं। वे ड्रग-रेजिस्टेंट टीबी केयर सेंटर के संस्थापक प्रभारी भी हैं। गंभीर टीबी मरीजों के लिए टीबी कमिटेड आईसीयू की गाइडलाइन बनाने वाली राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति के चेयरमैन भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed