फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. SK Jain was giving steroid to patients

सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. जैन दवाओं के नाम पर मरीजों को खिला रहे थे स्टेरॉयड, जांच में सच आया सामने

Fri, 30 Mar 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Mar 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
Dr. SK Jain was giving steroid to patients
- फोटो : amar ujala
बर्लिंग्टन स्थित डॉ. एसके जैन की क्लीनिक में मरीजों को लाल-पीले रंग के जो कैप्सूल खिलाए जाते थे, वह प्रतिबंधित दवा स्टेरॉयड है। लैब जांच रिपोर्ट में यह सच सामने आया है। जांच में दवा के सभी छह नमूने फेल पाए गए हैं। एफएसडीए ने बीती 25 जनवरी को जैन क्लीनिक पर छापेमारी कर दवा के नमूने जांच को भेजे थे।
विज्ञापन


लैब जांच को भेजे गए दवा के छह में से तीन नमूने स्टेरॉयड की मौजूदगी के कारण अनसेफ श्रेणी में फेल आए हैं। जबकि तीन अन्य नमूने पैकेजिंग एक्ट के उल्लंघन व घटिया गुणवत्ता के कारण सबस्टैंडर्ड आधार पर सुरक्षित श्रेणी में फेल हुए हैं। औषधि निरीक्षक रमाशंकर ने बताया कि दवा नमूनों की फेल रिपोर्ट के आधार पर क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पहले दिखाया था रसूख, फिर दस्तावेजों में उलझाया
औषधि निरीक्षक ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जानबूझ कर देरी से पहुंचे डॉ. जैन ने पहले तो जांच टीम को प्रभावशाली नौकरशाह व राजनेताओं के साथ अपने संबंधों का हवाला देकर दबाव में लेने की कोशिश की थी। बाद में डिग्री व क्लीनिक संचालन के प्रमाणपत्र व अन्य कागजात घर में होने की बात कह कर उलझाए रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानलेवा होता है स्टेरॉयड

Dr. SK Jain was giving steroid to patients
डॉक्टर कहते हैं कि स्टेरॉयड का इस्तेमाल कई गंभीर साइड इफेक्ट पैदा करता है,ज्यादा इस्तेमाल से मौत तक हो सकती है। इससे आदमी नपुंसक तक बन सकता है। चेहरे पर मुहांसों का कारण बनता है और गुस्सैल बनाता है। शरीर का कोई ऐसा हिस्सा नहीं, जहां इसके नुकसान पहुंचाने की आशंका नहीं हो। यही वजह है कि कभी कोई डॉक्टर इसे लेने की सलाह नहीं देता और दुनिया भर में इसकी खुली बिक्री पर बैन लगा है।

हड्डियों से जुड़ी परेशानी लेकर जब कोई मरीज डॉक्टर के पास जाता है तो वो उससे यह जरूर पूछता है कि कभी स्टेरॉयड का सेवन तो नहीं किया। इसका नियमित सेवन लीवर को तो क्षतिग्रस्त करता ही है, साथ ही लीवर कैंसर का कारण भी बनता है। युवा अवस्था में स्टेरॉयड का सेवन हार्टअटैक का कारण भी बनता है। इसके साथ त्वचा रोग सहित अन्य रोग भी इसके प्रमुख साइड इफेक्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed