फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Sanjay Bhatnagar new cmo of lucknow

डॉ. संजय भटनागर लखनऊ के नए सीएमओ

Thu, 01 Oct 2020 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sanjay Bhatnagar new cmo of lucknow
डॉ. संजय भटनागर लखनऊ के नए सीएमओ
विज्ञापन

राजधनी में दो माह पहले सीएमओ की कुर्सी पर बैठने वाले डॉ. आरपी सिंह का बुधवार को तबादला हो गया। डॉ. संजय भटनागर को लखनऊ का नया सीएमओ बनाया गया है।
डॉ. भटनागर शामली के सीएमओ के पद पर थे। कोरोना को लेकर सख्त चल रहे प्रशासन के मानकों पर वर्तमान सीएमओ डॉ. आरपी सिंह खरे नहीं उतरे और उन्हें हटा दिया गया।
बीते 15 वर्ष में डॉ. सिंह का कार्यकाल ही सबसे कम रहा है। डॉ. सिंह को 25 जुलाई को सीएमओ की कुर्सी मिली थी और 30 सितंबर को उन्हें हटा दिया गया। उन्हें सिविल अस्पताल में तैनाती मिली है।
विज्ञापन

बुधवार को सचिव चिकित्सा वी. हेकाली झिमोमी ने डॉक्टरों के तबादलों के आदेश जारी कर दिया। सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे को अमेठी के सीएमओ का जिम्मा सौंपा गया है। वह करीब सात साल तक सिविल अस्पताल में तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अमेठी के सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव को बहराइच व गौतमबुद्धनगर संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. वीर बहादुर ढाका को शामली का सीएमओ बनाया गया है।
हमीरपुर के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकुमार कटियार को जिला संयुक्त चिकित्सालय सिद्धार्थनगर का सीएमएस तथा जिला संयुक्त चिकित्सालय सिद्धार्थनगर के सीएमएसडॉ. संजीव कुमार वर्मा को जिला चिकित्सालय बाराबंकी में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर भेजा गया है।

संक्रमण के साथ कम करेंगे डेथरेट
नए सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने कहा कि राजधानी में काम करना चुनौती पूर्ण है, वह उसे पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि लखनऊ में बढ़ रहे संक्रमण के साथ डेथ रेट कम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। लोगों को विश्वास दिलाना होगा कि सतर्कता से रोग पर काबू पाया जा सकता है। डॉ. भटनागर ने कहा कि शामली में इसी प्रकार संक्रमण पर काबू पाया गया है। उनकी कोशिश होगी कि यह फार्मूला लखनऊ में भी सफल हो और कोरोना की रफ्तार पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed