फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr.ram shankar wants to set up plasma based air purifier plant in uttar pradesh

स्वीडन में बसे डॉ राम शंकर का अपने प्रदेश को आगे बढ़ाने का सपना, लगाना चाहते हैं प्लाज्मा आधारित एयर प्यूरीफायर प्लांट

Tue, 25 Aug 2020 03:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Aug 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Dr.ram shankar wants to set up plasma based air purifier plant in uttar pradesh
डॉ राम शंकर उपाध्याय - फोटो : amar ujala

स्वीडन में बसे डॉ. राम शंकर उपाध्याय अपने गृह प्रदेश यूपी को बड़ी सौगात देना चाहते हैं। आगरा में जन्मे डॉ. राम शंकर प्रदेश में नवीनतम प्लाज्मा आधारित एयर प्यूरीफायर का निर्माण करना चाहते हैं। इसे लेकर एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल से उनकी बातचीत चल  रही है। 

विज्ञापन


वैज्ञानिक व मॉलिक्युलर आंकोलॉजिस्ट डॉ. राम शंकर उपाध्याय ने स्टॉकहोम से फोन पर ‘अमर उजाला’ को बताया कि बीते 14 साल से वह यूरोप के कई देशों के साथ-साथ स्वीडन के स्टॉकहोम में रिसर्च से जुड़े हैं। कोरिया में पीबीआरसी रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रो. ई. चॉय के साथ मिलकर उन्होंने एयर प्यूरीफायर बनाया है।
विज्ञापन


इसमें प्लाज्मा टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। प्रो. ई चॉय विश्व में टीवी में इस्तेमाल होने वाली प्लाज्मा टक्नोलॉजी का विकास करने वाले प्रमुख व्यक्ति हैं। उनके साथ मिलकर नॉन थर्मल प्लाज्मा टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर एयर प्यूरीफायर बनाया गया है। अभी तक विश्व में कहीं भी इस तकनीक का प्रयोग नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर शोध संस्थान का भी प्रस्ताव 

नॉन थर्मल प्लाज्मा टेक्नोलॉजी के अंदर हवा में मौजूद वायरस को भी मार देने की क्षमता है। इसलिए यह सिर्फ एक सामान्य एयर प्यूरीफायर नहीं है। यह एक तरीके का प्यूरीफाइंग सेंसटाइजिंग डिसइंफेक्टेंट डिवाइस है। यह घर के लोगों को हवा में मौजूद वायरस से बचा सकता है।

इस एयर प्यूरीफायर की सभी तरह की जांच पूरी हो चुकी है। अक्तूबर से वैश्विक स्तर पर इसके निर्माण की तैयारी है। डॉ. राम शंकर ने बताया कि यूपी का होने के कारण वह एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नोएडा या अन्य किसी औद्योगिक क्षेत्र में शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

डॉ. उपाध्याय ने बताया कि उनकी योजना यूपी में कैंसर के इलाज पर एक शोध संस्थान शुरू करने की है। इसका प्रस्ताव जल्द ही यूपी सरकार के सामने रखेंगे। उनके रिसर्च इंस्टीट्यूट में स्टेम सेल, जीनोमिक्स, प्रोटिओमिक्स, टारगेट थेरेपी पर कार्य होगा। उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूट में यूपी के डॉक्टरों के लिए एक माह का प्रशिक्षण मॉड्यूल भी होगा, जो उन्हें आधुनिक इलाज के बारे में प्रशिक्षण देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed