{"_id":"667db4e8a381610fc4033dc5","slug":"dr-rajaganpati-r-becomes-the-district-magistrate-of-sidharthnagar-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डॉक्टर राजागणपति बने सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी, मदन सिंह गर्ब्याल को कानपुर नगर आयुक्त का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डॉक्टर राजागणपति बने सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी, मदन सिंह गर्ब्याल को कानपुर नगर आयुक्त का प्रभार
Fri, 28 Jun 2024 12:24 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:24 AM IST
सार
डॉक्टर राजा गणपति आर ने स्वस्थ विभाग में निदेशक प्रशासन के पद पर रहते हुए कई सुधार किए। अब उन्हें सिद्धार्थ नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टर राजा गणपति आर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग में निदेशक प्रशासन के पद पर कार्यरत डॉक्टर राजा गणपति आर को सिद्धार्थनगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। डॉक्टर गणपति करीब चार साल से इस पद पर कार्यरत रहे हैं।
उन्होंने स्वस्थ विभाग में कई तरह के सुधार किए। इतना ही नहीं विभाग में हुई कई नियुक्तियां में गड़बड़ी का मामला भी उजागर किया था।
मदन सिंह गर्ब्याल को कानपुर नगर आयुक्त का प्रभार
शासन ने कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल को कानपुर के नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इस पद पर रहे शिवशरणप्पा जीएन का पिछले दिनों डीएम चित्रकूट के पद पर स्थानांतरण हो गया है। इसके चलते यह पद खाली चल रहा था।