फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Lohia's life was dedicated to the welfare of society

Lucknow News: समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा डॉ. लोहिया का जीवन

Tue, 13 Oct 2026 03:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Dr. Lohia's life was dedicated to the welfare of society
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने डॉ. लोहिया के विचारों, सिद्धांतों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया का जीवन देश, समाज और आमजन के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाई। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और जनसेवा के मार्ग पर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

आनंद द्विवेदी ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचार भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक परिवर्तन की यात्रा में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त असमानताओं को दूर करने और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed