फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. for Urdu. Kazim's services are important

Lucknow News: उर्दू के लिए डाॅ. काजिम की सेवाएं महत्वपूर्ण

Sun, 20 Oct 2024 05:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 20 Oct 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Dr. for Urdu. Kazim's services are important
लखनऊ। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विवि में उर्दू के विभागाध्यक्ष प्रो. अहमद महफूज ने कहा कि उर्दू के लिए डॉ. काजिम अली खां की सेवाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने मिर्जा गालिब के कामों को एक जगह एकत्र करने का बहुत महत्वपूर्ण काम किया। प्रो. अहमद महफूज शनिवार को डॉ. काजिम अली खां व्यक्तित्व एवं शैक्षिक सेवाएं विषय पर दो दिवसीय सेमिनार के पहले दिन संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय और एरा विवि के तत्वावधान में एरा विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित सेमिनार का उद्घाटन डॉ. काजिम अली खां के पुत्र मोहसिन अली खां, मीसम अली खां, पुत्री व एरा विवि की उपकुलपति प्रो. फरजाना मेहंदी, पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी ने कनाडा और इंग्लैंड में डॉ. काजिम की साहित्यिक सेवाओं पर चर्चा की। केंद्रीय यूनानी शोध संस्थान के पूर्व उपनिदेशक हकीम सैयद वसीम अहमद आजमी, एरा विवि के कुलपति प्रो. अब्बास अली मेहंदी, मौलाना आजाद विश्वविद्यालय की डॉ. हुमा याकूब ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिया कॉलेज में प्रोफेसर थे डॉ. काजिम
डॉ. काजिम शिया कॉलेज में प्रोफेसर थे जिनका जन्म लखनऊ में 5 जुलाई 1938 को और इंतकाल दिसंबर 2012 में हुआ था। वे मशहूर शायर थे और मिर्जा गालिब के जीवन पर उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया था। गालिब पर शोध कर उन्होंने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed