फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dr beena rai became principal of awadh girls degree college

अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज को मिलीं नई प्राचार्य, डॉ. बीना राय ने संभाला पद

Thu, 02 Dec 2021 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
dr beena rai became principal of awadh girls degree college
लखनऊ। अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्या के पद पर आयोग से चयनित डॉ. बीना राय ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कॉलेज की प्रबंधक सचिव प्रो. निशि पांडेय ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाया। डॉ. बीना इससे पहले मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। वह वर्ष 2003 से शिक्षण कार्य कर रही हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय राजनीति और महिला अधिकारों पर विशेषज्ञता प्राप्त हैं। वह लेखक, सह लेख और संपादक के तौर पर अब तक 10 पुस्तकें लिखी गई हैं और अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय सेमिनार में 70 से अधिक पेपर प्रस्तुत कर चुकी हैं। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में उनके 47 शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। वह शोध जर्नल सुरक्षा चिंतन की उप संपादक और शोध संस्था एरिडास की उपाध्यक्ष हैं। यह यूजीसी, रक्षा मंत्रालय और आईसीएसएसआर से मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा वह जम्मू काश्मीर अध्ययन केंद्र की मेरठ इकाई में कार्यकारी सदस्य भी हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय पाठ्यक्रम समिति के राजनीति विज्ञान विषय के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने हेतु स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर सह समन्वयक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed