{"_id":"698b96abf331a0cd5e0011da","slug":"dpro-suspended-for-poor-progress-in-digital-library-and-schemes-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1600386-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डिजिटल लाइब्रेरी व योजनाओं में खराब प्रगति पर डीपीआरओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डिजिटल लाइब्रेरी व योजनाओं में खराब प्रगति पर डीपीआरओ निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पंचायतीराज विभाग ने सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्रावि) एवं प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड को लापरवाही और योजनाओं में खराब प्रगति के आरोप में निलंबित कर दिया है। निदेशक पंचायतीराज अनिल कुमार सिंह ने मामले की जांच उपनिदेशक पंचायत योगेंद्र कटियार को सौंपते हुए एक माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। डीएम विशाख जी ने काकोरी एडीओ को प्रभारी डीपीआरओ का चार्ज सौंप दिया है।
निदेशक पंचायतीराज की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, डिजिटल लाइब्रेरी (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) की स्थापना समय से पूर्ण न करने, आरजीएसए, स्वच्छ भारत मिशन, अंत्येष्टि स्थल तथा अन्य योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने और समिति संबंधी प्रकरणों में रुचि न लेने जैसे आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए हैं, जिसके आधार पर उन्हें निलंबित करते हुए मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। निदेशक ने उपनिदेशक पंचायतीराज योगेंद्र कटियार को जांच अधिकारी नामित करते हुए एक माह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।