{"_id":"68ab7a480522718aab02c025","slug":"dowry-harassment-case-against-the-inspector-lucknow-news-c-13-knp1002-1352435-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दरोगा पर दहेज प्रताड़ना का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दरोगा पर दहेज प्रताड़ना का केस
Mon, 25 Aug 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर के बेहसा निवासी रूबी ने कानपुर के गोविंद नगर में रहने वाले पति व पुलिस विभाग में दरोगा विशाल सिंह और सास अनीता पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सरोजनीनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अनीता के मुताबिक 2014 में उनकी शादी विशाल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और सास दहेज में दस लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर दोनों उन्हें आए दिन भूखा रखते और मायके वालों से बात भी नहीं करने देते थे। रूबी के मुताबिक 20 जनवरी को उनकी तबीयत खराब होने पर जब मां उन्हें घर ले जाने लगीं तो पति ने बेटा अपने पास रोक लिया। आरोप है कि पति उन्हें अभी भी धमका रहा है। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।