फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dowry harassment case against doctor and four others

Lucknow News: डॉक्टर व चार अन्य पर दहेज प्रताड़ना का केस

Sat, 19 Jul 2025 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against doctor and four others
लखनऊ। गोमतीनगर के विजयखंड निवासी डॉक्टर सुष्मिता यादव ने गाजियाबाद के वृंदावन गार्डन साहिबाबाद के डॉ. पंकज सिंह व उनके परिजनों पर दहेज में 50 लाख रुपये न देने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गोमतीनगर पुलिस ने पति व चार अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सुष्मिता के मुताबिक वह हरियाणा के सोनीपत स्थित भगत फूल सिंह मेडिकल कालेज में कार्यरत हैं। 23 नवंबर 2023 में उनकी शादी डॉ. पंकज से हुई थी। दो माह बाद जब वह मायके जाने के लिए तैयार हुईं तो सास ऊषा और पंकज ने बहाना बनाकर उनके जेवर रख लिए। ससुराल लौटने पर सास अपना नर्सिंग होम खोलने के लिए उनसे दहेज में 50 लाख रुपये मांगने लगी। असमर्थता जताने पर सास, पति, ससुर धर्मराज, देवर प्रशांत और देवरानी भूमिका आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इससे परेशान सुष्मिता मायके आ गईं।
विज्ञापन


12 दिसंबर 2024 को उनकी नौकरी सोनीपत के मेडिकल कॉलेज में लग गई। आरोप लगाया कि पति और देवरानी ने वहां आकर धमकी दी। पंकज ने तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। विरोध पर दोनों ने तेजाब से जलाने और हत्या की धमकी दी। डर के कारण सुष्मिता ने जनवरी में नौकरी छोड़ दी और गोमतीनगर में रहने लगीं। माता-पिता के समझाने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक जांच में मामला सही पाए जाने पर बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया गया। विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed