{"_id":"653abba5cffb28184907e1d4","slug":"dowry-death-case-raebareli-news-c-101-1-slko1031-5994-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोचिंग संचालक व माता-पिता पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोचिंग संचालक व माता-पिता पर दहेज हत्या का केस
Fri, 27 Oct 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कोचिंग संचालक पति, उसके पिता व मां के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया गया है। यह केस सदर कोतवाली में बृहस्पतिवार को मृतका की मां ने दर्ज कराया।
डीह क्षेत्र के फुरसत का पुरवा निवासी रानी यादव (26) की शादी 28 जून 2017 को मिल एरिया क्षेत्र के पूरे नारेंद्री मजरे रुस्तमपुर गांव निवासी मुकेश यादव के साथ हुई थी। मुकेश शहर के धमसी राय का पुरवा मोहल्ले में किराए पर रहकर कोचिंग चलाता है। बुुधवार सुबह करीब पांच बजे मुकेश की पत्नी रानी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटका पाया गया था।
मृतका की मां बिट्टन पत्नी स्व. रामफल ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी के पति मुकेश कुमार, ससुर मनोज, सास कुसुमा दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते थे। दहेज न मिलने पर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसकी बेटी सिलाई-कढ़ाई करने के साथ ब्यूटी पार्लर का भी काम करती थी। बेटी पैदा होने पर उसे ताने देते थे। दहेज की खातिर रानी की हत्या की गई है। सदर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है।