फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   downtime in real estate affecting lucknow property

मकानों की बिक्री में 60 प्रतिशत तक गिरावट

Tue, 18 Oct 2016 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Oct 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
downtime in real estate affecting lucknow property
डेमो

राजधानी में फ्लैटों के निर्माण से एक दम चमका रियल एस्टेट भारी मंदी के दौर से गुजर रहा है। इसकी मार आवास विकास परिषद और लखनऊ विकास प्राधिकरण पर भी पड़ी है। 

विज्ञापन


इस साल फ्लैटों की डिमांड में 60 फीसदी की गिरावट आई है। शहर में करीब 25,000 फ्लैट खाली पड़े हैं, लेकिन खरीदारों का पता नहीं। रियल एस्टेट के विशेषज्ञों का दावा है कि यह स्लोडाउन अगले दो साल तक रहेगा।
विज्ञापन


त्यौहारी सीजन के बाद भी फ्लैटों की बिक्री बढ़ने वाली नहीं है। फ्लैटों की बिक्री घटने का सीधा असर इनकेनिर्माण में कमी केरूप में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल एस्टेट की सबसे बड़ी संस्था कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) जहां मान रही है कि बिक्री में 60 प्रतिशत तक की गिरावट रही है, वहीं एलडीए के मुताबिक पिछले एक साल में ग्रुप हाउसिंग यानी फ्लैटों के निर्माण के लिए एक भी नक्शा पास नहीं कराया गया है।

शहीद पथ के आसपास सबसे ज्यादा फ्लैट बन रहे हैं। एलडीए की गोमतीनगर विस्तार और आवास विकास परिषद की अवध विहार योजना ने यहां निजी डवलपर्स को भी आकर्षित किया। निर्माण भी तेजी से हुआ, पर सब ठप पड़ा है। 

सुशांत गोल्फ सिटी जैसी टाउनशिप तक में फ्लैटों का निर्माण बंद है। यही हाल गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-4, सेक्टर-6, सेक्टर-7 में बने फ्लैटों का है। आवास विकास की वृंदावन योजना में भी अब परिषद और निजी डवलपर्स के प्रोजेक्टों में फ्लैटों की बिक्री और निर्माण दोनों थमे हुए हैं।

क्या है वजह?
- मांग से ज्यादा आपूर्ति हो गई
- फ्लैटों में निवेशकों की दिलचस्पी घटी
- असली ग्राहकों की फ्लैटों से बनी दूरी
- फ्लैट के बजाय प्लॉट को प्राथमिकता

- फ्लैट की कीमतों का तेजी से बढ़ना
- डवलपर ग्राहकों की जरूरतों को नहीं समझ सके
- अफोर्डेबल हाउसिंग की जगह बिल्डर्स का लग्जरी सेगमेंट में झुकाव
 

अब सस्ते फ्लैट बनाने पर फोकस

downtime in real estate affecting lucknow property
डेमो
मल्टी स्टोरी बनाने से बच रहे डवलपर्स
एलडीए के मानचित्र सेल के प्रभारी राहुल श्रीवास्तव का कहना है कि पिछले एक साल से ग्रुप हाउसिंग का एक भी नक्शा पास नहीं हुआ है। कोई भी बिल्डर किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मूलभूत जरूरतें पूरी नहीं करता।मेरा मानना है कि पिछले सालों में तेजी से बने फ्लैटों को ग्राहक नहीं मिल पाने से अब बिल्डर ग्रुप हाउसिंग से दूरी बना रहे हैं।

ग्रुप हाउसिंग के प्लॉट भी नहीं बिक रहे
एलडीए के संयुक्त सचिव एनएन सिंह का कहना है कि सीजी सिटी जैसी प्राइम लोकेशन में भी ग्रुप हाउसिंग के 10 में से आठ भूखंड नहीं बिक रहे हैं। गोमतीनगर विस्तार योजना में भी ग्रुप हाउसिंग के प्लॉट नहीं बिक पा रहे हैं। सीजी सिटी के भूखंडों के लिए एलडीए दो बार नीलामी की प्रक्रिया कर चुका है। यही हाल आवास विकास के प्लॉटों का है।  आवास विकास ने अवध विहार योजना, वृंदावन योजना के  भूखंडों केलिए एक बार फिर से नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है।

कितने फ्लैट कहां नहीं बिक रहे
एलडीए- 3500
आवास विकास- 4000
सुशांत गोल्फ सिटी- 5500
गोमतीनगर विस्तार, निजी डवलपर्स - 6000
कानपुर रोड - 1500
रायबरेली रोड - 2000
फैजाबाद रोड- 2500

फ्लैटों की बिक्री में गिरावट आने के बाद अब सरकारी और निजी डवलपर्स दोनों की नीतियां बदलने लगी हैं। एलडीए जहां अब 30 लाख रुपये से कम कीमत केफ्लैट बनाने पर फोकस कर रहा है, वहीं आवास विकास भी अब छोटी-छोटी योजनाएं बनाकर विकास कराएगा। निजी डवलपर्स भी अब 50 लाख रुपये अधिकतम कीमत के फ्लैट को ध्यान में रखकर अपने प्रोजेक्टों को री-डिजाइन कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed