फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   double murder in lucknow

लखनऊ में एक ही दिन 2 प्रापर्टी डीलरों की हत्याएं

Thu, 18 Jun 2015 09:29 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
 double murder in lucknow

लखनऊ जिले के चिनहट के कंचनपुर मटियारी गांव में बुधवार देर रात बर्थ डे पार्टी में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर विशाल यादव उर्फ बुंदी (25) को गोलियों से भून दिया। हत्यारों ने विशाल के बडे़ भाई अनमोल दास उर्फ पप्पू उर्फ कुल्लन की भी हत्या की कोशिश की लेकिन वह जान बचाकर भाग गए।

विज्ञापन


ताबड़तोड़ गोलियां चलने से समारोह में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। कुछ ही पलों में पंडाल खाली हो गया। लोगों ने मार्डन कंट्रोलरूम को सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इस दौरान विशाल खून से लथपथ तड़पता रहा।
विज्ञापन


करीब आधा घंटा बाद बदमाश फिर आए और विशाल के दो और गोलियां मारीं। बदमाशों के भागने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीण प्रापर्टी डीलर को उठाकर ट्रामा सेंटर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुल्लन ने गांव के ही विमल यादव व उसके भाई कमल यादव और समर सिंह उर्फ पुच्ची के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ चिनहट ने बताया कि गांव के प्रापर्टी डीलर राम सिंह ने बेटी वंशिका के दूसरे जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया था। बाबा अस्पताल के पीछे खाली प्लाट पर टेंट लगाकर हो रही पार्टी में कुल्लन और विशाल के विरोधी भी मौजूद थे।

रात करीब 11 बजे दोनों भाई खाना खा रहे थे तभी उनके ड्राइवर राजेंद्र की किसी से धक्का-मुक्की हो गई। कुल्लन के मुताबिक मामला गरमाया तो दूसरी तरफ से विमल, कमल, समर सिंह और उनके समर्थक आ गए। कुल्लन का कहना है कि दोनों के बीच कई साल से रंजिश चल रही है।

झगड़ा हुआ तो विमल, कमल सहित अन्य लोग आ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वह जान बचाकर भागे लेकिन भाई विशाल उनके बीच फंस गया। कुल्लन ने बताया कि विशाल को विरोधियों ने कई गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।

विशाल की हत्या किये जाने के बाद कंचनपुर मटियारी में तनाव की स्थिति बनी हुई है। चर्चा है कि विमल यादव अब विशाल के भाई अनमोल को गोली मारने की फिराक में हैं। वहीं अनमोल के साथी भी उसकी तलाश में जुटे हैं। इसको लेकर पुलिस भी बेचैन है और क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।

एक और प्रापर्टी डीलर की हत्या

 double murder in lucknow

कृष्णानगर की रुस्तम विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह प्रापर्टी डीलर राजबहादुर यादव (50) की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे किसी का फोन आने के बाद वह अलीनगर सुनहरा स्थित घर से स्कूटर लेकर निकले थे।

रुस्तम विहार में लखनऊ कान्वेंट पब्लिक स्कूल के सामने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को मौके से .315 बोर का एक खोखा मिला है। आसपास के लोगों का कहना है कि घर से निकलने के बाद राजबहादुर ने लालाखेड़ा पुलिया के सामने एक व्यक्ति को अपनी स्कूटर में बैठाया।

यहां से राजबहादुर रुस्तम विहार स्थित अपनी साइट की तरफ बढ़े तभी दूसरा फोन आया और उन्हें स्कूल के पास ही रुकने को कहा गया। इलाकाई लोगों के मुताबिक राजबहादुर ने स्कूटर रोक दी तभी पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकालकर उनकी दायीं कनपटी में गोली मार दी और पास ही अपाचे बाइक लेकर खड़े दो युवकों के साथ भाग निकला।

एसएसपी राजेश पांडेय, एएसपी पूर्वी रोहित मिश्रा, सीओ कृष्णानगर बबिता सिंह और एसओ अश्वनी पांडे ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। राजबहादुर के भाई रामनरेश ने सरोजनीनगर के आजादनगर चिल्लावां निवासी प्रापर्टी डीलर छब्बन, सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों के अलावा बाइक सवार पांच-छह अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एसओ ने कहा कि छब्बन एक पैर से विकलांग है और घर से गायब है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed