{"_id":"695ad371bb9a5e1c7a0113e1","slug":"double-decker-e-bus-will-provide-a-glimpse-of-historical-heritage-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1545983-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऐतिहासिक विरासतों का दीदार कराएगी डबल डेकर ई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऐतिहासिक विरासतों का दीदार कराएगी डबल डेकर ई बस
विज्ञापन
इस डबल डेकर ई बस से होगा लखनऊ दर्शन टूर।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के प्रमुख पर्यटन स्थलों और ऐतिहासिक विरासतों के दीदार के लिए सात जनवरी से इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा शुरू होगी। दर्शक और आम यात्री बस सेवा का लाभ लेते हुए लखनऊ दर्शन व सिटी टूर का आनंद ले सकेंगे। यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम ने रविवार को मॉक ड्रिल के जरिये तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड सिटी टूर के रूप में तैयार की गई लखनऊ दर्शन इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस हयात बख्श, राजभवन और जीपीओ जैसे प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगी। रूट पर पहला प्रमुख ठहराव विधान भवन के पास होगा। मॉक ड्रिल में शामिल पर्यटन से जुड़े विद्यार्थियों ने बताया कि इस अनुभव से ज्ञान और समझ में बढ़ोतरी हुई। टूर और ट्रैवल सेक्टर के लोगों ने इसे पर्यटकों के लिए एक सशक्त और आकर्षक नया सिटी प्रोडक्ट बताया।
विज्ञापन
टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की छूट
7 जनवरी से शुरू होने वाली सेवा में यात्रियों को हल्का जलपान भी उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मॉक ड्रिल को एक साझा प्रयास के रूप में आयोजित किया गया, ताकि सेवा संचालन के साथ-साथ यात्रियों के अनुभव भी बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन