फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dominance government land woman head said occupation done again connivance tehsil police

Lucknow: हिस्ट्रीशीटर ने सरकारी जमीन पर किया कब्जा, अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर महिला प्रधान ने किया हंगामा

Mon, 08 Sep 2025 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Sep 2025 05:00 PM IST
सार

पंचायत भवन के सामने हिस्ट्रीशीटर भाइयों ने सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा कर लिया। वहां से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर महिला प्रधान ने साथियों के साथ तहसील में जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Dominance government land woman head said occupation done again  connivance  tehsil police
समाधान दिवस, मोहनलालगंज तहसील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील में अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर महिल ग्राम प्रधान ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने साथियों के साथ मिलकर जमकर नारेबाजी की। मामला तहसील क्षेत्र के ही नंदौली गांव का है। गांव में हिस्ट्रीशीटर भाइयों ने एक बार फिर पंचायत भवन के सामने सरकारी जमीन पर कब्जा करके टिन शेड लगाकर गुमटी रख ली है। 

विज्ञापन


सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की मांग को लेकर महिला ग्राम प्रधान रीना सिंह ने सोमवार को तहसील समाधान दिवस में शिकायत की। इसमें जमीन कब्जामुक्त कराने की मांग की है। एडीएम ने एसडीएम को जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी मामले में ग्राम प्रधान के धरने के बाद सरकारी जमीन से पुलिस व राजस्व की टीम ने कब्जा हटवाया था। तहसील समाधान दिवस में कब्जे को लेकर प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े- नियुक्ति पत्र वितरण: सीएम योगी बोले- नौकरियों में निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया नये उत्तर प्रदेश की पहचान है
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि 17 जून को पंचायत भवन के सामने से अवैध कब्जा हटा दिया गया था। 7 अगस्त को पंचायत भवन के सामने दोबारा कब्जा करके गुमटी व टिन शेड रख दिया गया। ग्राम प्रधान रीना सिंह ने अवैध कब्जे की शिकायत की। लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में शिकायत की है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि तहसील प्रसासन व पुलिस की मदद से हिस्ट्रीशीटर ने सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed