{"_id":"62faa9fa6a26ce7afd66491c","slug":"dome-above-the-bhool-bhullaiya-in-asifi-imambara-fell-in-the-rain-with-strong-wind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : इमामाबाड़े की भूलभुलैया का छोटा गुंबद गिरा, तेज हवा और बारिश के चलते हुई घटना में गाइड घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : इमामाबाड़े की भूलभुलैया का छोटा गुंबद गिरा, तेज हवा और बारिश के चलते हुई घटना में गाइड घायल
Tue, 16 Aug 2022 10:47 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:47 PM IST
सार
बेगमात रॉयल फैमिली ऑफ अवध की अध्यक्ष प्रिंसेस फरहाना मालिकी ने इमामबाड़े की बुर्जी गिरने पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने हुसैनाबाद ट्रस्ट और एएसआई पर ऐतिहासिक इमामबाड़े की देखरेख न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इमामबाड़े में भूलभुलैया के ऊपर का गुम्बद गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में ऐतिहासिक आसिफी इमामबाड़े की भूलभुलैया का छोटा गुंबद (ऊपर की बुर्जी) सोमवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश में भरभरा कर गिर गया। इसके मलबे की चपेट में आकर गाइड घायल हो गया। घटना के बाद भूलभुलैया को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
आजादी का जश्न मनाने के लिए सोमवार को सुबह से आसिफी इमामबाड़े में भीड़ जुट गई थी। शाम को तेज हवा के साथ जोरदार बारिश में भूलभुलैया के ऊपर का छोटा गुंबद गिर गया। इससे घायल हुए हुसैनाबाद ट्रस्ट के गाइड मुशीर आलम को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे वाली जगह पर पर्यटक नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आसिफी इमामबाड़े के प्रभारी हबीबुल हसन ने बताया कि पर्यटकों को सचेत किया जा रहा है कि हादसे वाली जगह से दूरी बनाए रखें। मंगलवार शाम तक मलबा हटा लिया गया।
विज्ञापन
हटाया गया भूलभुलैया के छज्जे का पत्थर
हबीबुल हसन ने बताया कि हादसे के चलते छज्जे का पत्थर भी कई जगह से टूट गया। ऐसे में भारतीय पुरात्व सर्वेक्षण विभाग को सूचना देकर इसे भी मंगलवार शाम तक हटा दिया गया। एएसआई के पुरातत्व सहायक अधीक्षण रामवृक्ष यादव ने बताया कि छज्जे के पत्थर चिटकने से बड़े हादसे की आशंका थी। जल्द ही मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
बेगमात रॉयल फैमिली ने जताई नाराजगी
बेगमता रॉयल फैमिली ऑफ अवध की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंसेसे फरहाना मालिकी ने इमामबाड़े की बुर्जी गिरने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद ट्रस्ट और एएसआई विभाग दोनों इमामबाड़े की देखभाल करने में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में आने वाली पीढ़ी ऐतिहासिक इमारतों को इतिहास के पन्नों में ही देखने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने इमारत की मरम्मत का काम जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की।
डीएम से मिले मौलाना यासूब, इमामबाड़े का किया निरीक्षण
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने मंगलवार को जिलाधिकारी व हुसैनाबाद ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यपाल गंगवार से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर इमामबाड़े की बुर्जी के गिरने से अवगत कराया और उसकी मरम्मत के सिलसिले में वार्ता की। इसके बाद मौलाना यासूब ने जिलाधिकारी के साथ आसिफी इमामबाड़े का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौलाना को मरम्मत का कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।