फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीतापुर में पांच दिन में छठी मौत, कुत्तों ने एक और बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला, तस्वीरें

Sun, 06 May 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Updated Sun, 06 May 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
dogs killed another child in sitapur

सीतापुर में आदमखोर कुत्तों का आतंक अब दहशत का रूप ले चुका है। शुक्रवार को दो मासूमों को मार डालने वाले कुत्तों ने शनिवार को भी खैराबाद के भगौतीपुर में 10 साल के कासिम को नोच-नोचकर मार डाला। पांच दिन में कुत्तों के हमले में यह छठी मौत है। छह माह में आदमखोर कुत्ते 12 बच्चों को अपना शिकार बना चुके हैं।



कासिम खेतों में बकरिया चराने गया था। उसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर गांव वाले लाठी-डंडे लेकर दौड़े। हालांकि तब तक कुत्ते उसका गला काटने के साथ शरीर के कई हिस्सों का मांस नोचकर खा चुके थे। डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे और कुत्तों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। कुत्तों के हमले से लोग दहशत में हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक लाठी-डंडे लेकर बाहर निकल रहे हैं। (मृत बच्चा कासिम व खुले में घूमता एक कुत्ता।)

dogs killed another child in sitapur

हर 20 घंटे में एक मासूम की जान ले रहे कुत्ते
सीतापुर में आदमखोर कुत्तों के आतंक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर 20 घंटे में वह एक मासूम की जान ले रहा है। एक मई को तीन मासूमों को, 4 मई को 2 और शनिवार को एक मासूम को मार डाला। कई घायल भी हुए हैं। (आदमखोर कुत्ते के हमले में घायल हुआ दानिश।)

कुत्तों को पकड़ने के लिए दिल्ली व लखनऊ से बुलाईं टीमें
मामले पर डीएम शीतल वर्मा का कहना है कि मथुरा की टीम करीब 30 अवारा व आदमखोर कुत्तों को पकड़ चुकी है। इन्हें जंगल में छुड़वा दिया गया है। कुत्तों को पकड़ने के लिए लखनऊ व दिल्ली से भी टीमें बुलाई गई हैं।

डेढ़ घंटे में सात किलोमीटर की दूरी तय की

dogs killed another child in sitapur

घटना की जानकारी पर पहुंचे एसपी आनंद कुलकर्णी व डीएम शीतल वर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
dogs killed another child in sitapur

जिले के तालगांव में कुत्तों के भय से खेत में झुण्ड में जाते बच्चे।

विज्ञापन
dogs killed another child in sitapur
सीतापुर - फोटो : amar ujala

बच्चे गांव में लाठी-डंडे लेकर घूम रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed