फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dogs attacked on a stag in Bahraich.

पानी की तलाश में भटक रहे बारहसिंघा को कुत्तों ने नोंच डाला

Fri, 22 Apr 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैसरगंज (बहराइच)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैसरगंज (बहराइच) Updated Fri, 22 Apr 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
Dogs attacked on a stag in Bahraich.
बारहसिंघा - फोटो : amar ujala

जंगल से भटका एक बारहसिंघा घाघरा नदी के कछार रास्ते से शुक्रवार सुबह बदरौली गांव के पास पहुंच गया। यहां गांव के कुत्तों ने बारहसिंघा को नोंचकर मार डाला।

विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि बारहसिंघा पानी की तलाश में भटककर आया होगा। वनकर्मियों ने बारहसिंघा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव दफना दिया है।

कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर रेवली तटबंध के उस पार घाघरा के कछार में बदरौली गांव है। शुक्रवार सुबह एक बारहसिंघा भटककर गांव के पास पहुंच गया। इसी दौरान गांव के कुत्तों ने खेत में भटक रहे बारहसिंघा को घेरकर नोंच डाला।

विज्ञापन

लहूलुहान हालत में मिला बारहसिंघा

Dogs attacked on a stag in Bahraich.

कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक कुत्तों ने बारहसिंघा को गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया था। ग्रामीणों ने कुत्तों को मौके से भगाया और रेंज कार्यालय कैसरगंज सूचना दी।

वन क्षेत्राधिकारी टीएस मिश्रा ने तत्काल वन रक्षक गोपालजी कश्यप व ननकू माली को मौके पर भेजा लेकिन जब तक वनकर्मी पहुंचते, तब तक बारहसिंघा ने दम तोड़ दिया।

वनकर्मी उसके शव को पशु अस्पताल गए। वहां पोस्टमार्टम कराने के बाद बारहसिंघा के शव को भट्ठापुरवा गांव के पास दफना दिया गया।

वनकर्मियों ने बताया कि हो सकता है जंगल से भटककर बारहसिंघा कछार में पहुंचा हो और पानी की तलाश में गांव के निकट आ गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed