{"_id":"66cffba366c182190f0dc089","slug":"dogs-attacked-on-a-sipahi-in-sitapur-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों का आतंक: झुंड ने एक सिपाही पर किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों का आतंक: झुंड ने एक सिपाही पर किया हमला, हालत गंभीर
Thu, 29 Aug 2024 10:51 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:51 AM IST
सार
सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में कुत्तों के झुंड ने सिपाही पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ सिपाही।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बांसुरा गांव के पास कुत्तों के एक झुंड ने एक सिपाही पर हमला कर दिया। बाइक सवार सिपाही अचानक हुए इस हमले से कुत्तों के झुण्ड से टकराकर घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महमूदाबाद पीआरवी 1832 पर तैनात सिपाही अभय कुमार बुधवार देर रात अपनी ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे। अभय ने बताया वह ड्यूटी जाने के लिये घर से निकले। चांदपुर-महमूदाबाद मार्ग पर बांसुरा चौकी के करीब पहुंचे तभी सड़क पर अचानक कुत्तों का झुण्ड आ गया। कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। झुंड से टकराकर बाइक गिर गई और वे घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अग्निवीर जवान की मौत: दो साल पहले हुआ था सेना में भर्ती, तबियत खराब होने के कुछ देर के बाद आ गई मौत की सूचना
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: भेड़ियों के मुंह में इस तरह लगा इंसानी खून का स्वाद, अब उनकी बिगड़ी आदत को इस तरह सुधारेगा वन विभाग
घायल अवस्था में अभय को बांसुरा चौकी पर तैनात दीवान कुलदीप वाजपेई और सिपाही अनूप ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक इस इलाके में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। समाधान दिवस में भी इसकी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन