फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dogs attack on a 9 years old girl in Bahraich.

Bahraich: कुत्तों के झुंड ने खेत गई 9 साल की बच्ची को नोंच डाला, क्षत विक्षत हालत में मिला शव

Mon, 24 Feb 2025 07:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Feb 2025 07:51 PM IST
सार

बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नौ साल की बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची की मौत हो गई। ग्रामीणों में आतंक फैल गया है।

विज्ञापन
Dogs attack on a 9 years old girl in Bahraich.
पिंकी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मटेरा कलां में सोमवार की शाम आवारा कुत्तों के एक झुंड ने खेत गई बालिका पर हमला कर दिया। कुत्ते बालिका को घसीट कर खेत में ले गए और उसे नोच डाला। हमले में बालिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। हमले की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार नानपारा से ग्रामीणों ने रात में ही अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटेही कलां निवासी राजेंद्र कुमार की बेटी पिंकी (09) प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। सोमवार की शाम वह खेत में लगी बरसीन देखने गई थी। इस दौरान खेत के पास मौजूद 4-5 आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बालिका ने शोर मचाते हुए बचने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते उसे खींच कर खेत में ले गए। बालिका की चीखें सुन ग्रामीण दौड़े और उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक हमले में बालिका की दर्दनाक मौत हो गई थी। हमलावर कुत्ते बालिका के शरीर का कई हिस्सा नोंच ले गए। ग्रामीणों ने हमले की सूचना पिंकी के परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। पिता राजेंद्र बालिका का शव लेकर घर पहुंचे तो महिलाएं बिलख पड़ी। बताते चलें कि पिंकी दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी और सब की लाडली थी।
विज्ञापन


तहसीलदार से रात में ही कुत्तों को पकड़वाने की मांग
बालिका की मौत की सूचना पर तहसीलदार नानपारा अंबिका चौधरी, थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने तहसीलदार से रात में अभियान चलाकर हमलावर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की। इस दौरान कानूनगो मिश्री लाल व लेखपाल अरुण, शुभम यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दहशत में ग्रामीण, बच्चे घर में कैद
आवारा कुत्तों द्वारा बालिका पिकीं को मौत के घाट उतारने की घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत है और ग्रामीणों ने बच्चों को घरों में कैद कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है, कि कुत्तों के मुह में खून लग गया है। ऐसे में अगर कुत्ते गांव आ गए तो किसी भी बच्चे को शिकार बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed