{"_id":"679540eb20dac90e31074218","slug":"dog-was-walking-without-license-fined-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1050551-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बगैर लाइसेंस टहला रहे थे कुत्ता, लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बगैर लाइसेंस टहला रहे थे कुत्ता, लगा जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम के पशु कल्याण विभाग ने शनिवार को रुचिखंड में चलाए अभियान में बिना लाइसेंस के कुत्ता टहला रहे पांच लोगों से 25000 रुपये जुर्माना वसूला। मौके पर पांच लाइसेंस बनाए गए। चेकिंग के दौरान कई लोग कुत्ते लेकर भागते दिखे। कुछ के कुत्ते का लाइसेंस और वैक्सीनेशन कार्ड बना हुआ था। वेबसाइट lmc.up.nic.in के अलावा पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग नगर निगम मुख्यालय से भी लाइसेंस बनवाया जा सकता है।