{"_id":"6328407a9bb611074f09ea23","slug":"dog-s-owner-said-i-am-pandey-so-my-dog-is","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कुत्ता न कहें, बेइज्जती होती है... मैं पांडेय हूं तो ये भी पांडेय है, पूजा करने के बाद तिलक लगाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कुत्ता न कहें, बेइज्जती होती है... मैं पांडेय हूं तो ये भी पांडेय है, पूजा करने के बाद तिलक लगाता है
Mon, 19 Sep 2022 06:57 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 19 Sep 2022 06:57 PM IST
सार
गिरफ्तारी के बाद रिहा हुआ मालिक अपने कुत्ते को लेने पहुंचा। वह कुत्ते को कुत्ता कहने से नाराज हो गया। कहा कि मैं पांडेय हूं... वो भी पांडेय है।
विज्ञापन
युवक को काटने के बाद कुत्ते को नगर निगम टीम ले गई थी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कुत्ता न कहें, उसकी बेइज्जती न करो, उसका नाम रोनी पांडेय है। वह मेरा भतीजा और बच्चा है। हम पांडेय तो वह भी पांडेय है। उसको पकड़ने के साथ पुलिस ने मेरे भाई राजेंद्र पांडेय को पकड़ लिया था। यह शब्द कृष्णानगर इलाके में युवक के निजी अंगों पर हमला करने वाले कुत्ते के मालिक के हैं। हमले के बाद कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं कुत्ते को नगर निगम ने पकड़ लिया। मालिक को जमानत मिली। फिर मालिक थाने में कुत्ते की रिहाई और अपने सामान लेने गया।
विज्ञापन
कृष्णानगर पुलिस ने 10 सितंबर को कुत्ते के मालिक राजेंद्र पांडेय को गिरफ्तार किया था। उसी दिन कुत्ते को भी नगर निगम ने अपनी कस्टडी में ले लिया। मालिक राजेंद्र पांडेय के भाई शिवशंकर पांडेय दो दिन पहले कृष्णानगर थाने में पहुंचे। जहां उनसे कुछ लोगों ने बातचीत की। इस दौरान कुत्ता शब्द का प्रयोग किया। जिस पर वह भड़क गये। शिवशंकर ने कहा कि वह कुत्ता नहीं है उनका भतीजा व बच्चा है। हम पांडेय है वह भी पांडेय है। वह हिंसात्मक नहीं है। वहीं इस मामले में आरोपी राजेंद्र पांडेेय की जमानत भी हो गई है। इसके बाद वह भी भाई के साथ थाने गये थे।
विज्ञापन
पूजा करने के बाद तिलक लगाता, फिर कुछ खाता है रोनी
राजेंद्र पांडेय से लोगों ने सवाल किया कि उनके कुत्ते ने एक युवक के निजी अंग पर हमला किया। तो उन्होंने कहा कि मेरा रोनी पांडेय शाकाहारी है। वह तो मेरे साथ पूजा-पाठ करता है। इसके बाद बर्फी भी खाता है। हम भी लगातार व्रत ही रहते हैं। मेरा रोनी भी इन दिनों तिलक लगाता है। लड्डू व बर्फी खाता है। साथ में दोनों तिलक लगाकर घूमते हैं। दोबारा निजी अंग काटने का सवाल किया गया तो उसने कहा कि कुत्ता थोड़ा शरारती है। इस लिए काट लिया था। जिस शख्स को कुत्ते ने काटा, वह उनके घर पर छोटे भाई को बुलाने आया था। वह जब घर में घुसने लगे तो उसी दौरान काटा था।
विज्ञापन
यह था मामला
कृष्णानगर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी युवक (23) के निजी अंग पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। घटना पिछले 3 सितंबर शनिवार रात 10.30 बजे की है। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। केजीएमयू से डिस्चार्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को पीड़ित ने थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया तब ये मामला सामने आया।