फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dog

सड़क पर कुत्ते को पॉटी कराई तो लगेगा जुर्माना

Wed, 18 Nov 2020 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Dog
सड़क पर आपके कुत्ते ने गंदगी फैलाई तो लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

-नगर आयुक्त ने गुलिस्तां कॉलोनी में कराई कुत्ते के मालिक पर कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सुबह-शाम पालतू कुत्ते को सड़क पर घुमाने के साथ पॉटी कराई तो यह महंगा पड़ सकता है। शहर की सड़कों को साफ रखने के लिए नगर निगम ने ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाना शुरू किया है। मंगलवार को खुद नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने गुलिस्तां कॉलोनी में एक व्यक्ति पर जुर्माना लगाया। वहीं पूरे शहर के कुत्ता पालने वालों से पॉटी स्कूपर या पॉलिथीन का उपयोग करने के लिए अपील की गई है, जिससे गंदगी न फैले।
मंगलवार को सुबह नगर आयुक्त ने विक्रमादित्य मार्ग, गुलिस्तां कॉलोनी होते हुए अर्जुनगंज, शहीद पथ तक निरीक्षण किया। गुलिस्तां कॉलोनी में उन्हें संतुष्टि अपार्टमेंट के पास एक व्यक्ति अपने दो कुत्तों को पॉटी कराते हुए दिखा। इसे साफ करने के लिए पॉटी स्कूपर या पॉलिथीन का उपयोग भी नहीं किया। इस व्यक्ति के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई नगर आयुक्त ने कराई। उन्होंने लोगों से अपील की है कि राजधानी को स्वच्छ रखने के लिए सार्वजनिक मार्गों पर कुत्तों को टहलाते समय पॉटी स्कूपर को साथ लेकर चलें। इससे सार्वजनिक जगह को साफ रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इनसेट-
गंदगी मिली तो ठेकेदार पर जुर्माना
गौतमपल्ली मार्ग पर पराग बूथ के पास नगर आयुक्त को गंदगी मिली। इसके अलावा विक्रमादित्य चौराहा, कटाईवाला पुल, लोरेटो कांन्वेंट कालेज के पास गंदगी मिली। गुलिस्तां कॉलोनी पुलिया के पास भी पेड़ों की टहनियां काटकर नाले में फेंकी गई थीं। सफाई नहीं मिलने पर कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक की एक दिन की सैलरी काटने का आदेश दिया गया है। वहीं ठेकेदार फर्म वर्षा इंटरप्राइजेज पर सफाई नहीं करने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुनगंज में बनेगा वेंडिंग जोन
अर्जुनगंज से शहीद पथ तक निरीक्षण में सड़क पर दुकानें लगी हुई मिलीं। नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी को वेंडिंग जोन के लिए जगह चिह्नित करने के लिए कहा है, ताकि सड़क से अतिक्रमण हटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed