फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Documents of benami properties found from the locations of Amit Goyal, a builder close to Mafia Atiq

Lucknow News : माफिया अतीक के करीबी बिल्डर अमित गोयल के ठिकानों से मिले बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज

Wed, 05 Jul 2023 06:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 05 Jul 2023 06:28 AM IST
सार

छापों के दौरान करीब 18 लाख रुपये नगद, ढाई करोड़ रुपये के सोने और हीरे के जेवरात और तमाम संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए। इनमें से कई अतीक की बेनामी संपत्तियां होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Documents of benami properties found from the locations of Amit Goyal, a builder close to Mafia Atiq
माफिया अतीक अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के करीबी बिल्डर अमित गोयल के आगरा स्थित ठिकानों पर चार दिन पहले छापे मारकर कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। सूत्रों के मुताबिक छापों के दौरान करीब 18 लाख रुपये नगद, ढाई करोड़ रुपये के सोने और हीरे के जेवरात और तमाम संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए। इनमें से कई अतीक की बेनामी संपत्तियां होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि ईडी ने 15 जून को प्रयागराज, दिल्ली, नोएडा में अतीक के करीबी बिल्डर अमित गोयल, अतुल द्विवेदी, चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित अग्रवाल, नीरज अग्रवाल और विजय गुप्ता और दिल्ली के कारोबारी शरद गुप्ता और संतोष गुप्ता के ठिकानों पर छापे मारे थे। इस दौरान अमित गोयल ईडी के अधिकारियों की नजरों से बच निकलने में कामयाब हो गया था जिसकी वजह से उसका बयान दर्ज नहीं हो सका था। 
विज्ञापन


ईडी ने जब उसे पूछताछ के लिए नोटिस देकर तलब किया, तो भी वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुआ। इसी वजह से 30 जून को ईडी ने आगरा में अमित गोयल के तीन ठिकानों को खंगालते हुए कई अहम सुबूत एकत्र किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक अमित गोयल बीते कई सालों से अतीक अहमद की अपराध के जरिए जुटाई गई काली कमाई को रियल एस्टेट में निवेश कर रहा था। ईडी ने उसके ठिकानों से लैपटॉप, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और कई पेन ड्राइव भी बरामद की है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed