फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   document verification of police recruitment 2015 from 17 sep

सिपाही भर्ती 2015 के अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल 17 सितंबर से

Wed, 12 Sep 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Sep 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
document verification of police recruitment 2015 from 17 sep
पुलिस भर्ती

आरक्षी पुलिस एवं आरक्षी पीएसी सीधी भर्ती 2015 के तहत शेष रह गए 1,379 पदों के लिए 17, 18 और 19 सितंबर को लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, मेरठ और बरेली में जोनल मुख्यालय पर दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के मुताबिक, आरक्षी पीएसी के 1,366 अनारक्षित श्रेणी पदों के लिए 1,923 अभ्यर्थियों को और आरक्षी महिला अनुसूचित जाति के श्रेणी के 13 पदों के लिए 33 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


पीएसी के अनारक्षित पदों के लिए कटऑफ 399.33 और महिला आरक्षी अनुसूचित जाति के लिए कटऑफ 393.53 निर्धारित किया गया है। इन परीक्षा में शामिल होने के लिए जिन अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है उनके प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, वर्ष 2015 सिपाही सीधी भर्ती मेरिट के आधार पर हुई थी। मामला न्यायालय में लंबित रहने के कारण भर्ती प्रक्रिया रुक गई थी। मगर इस वर्ष के शुरू में कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी थी। इसके बाद बोर्ड ने आरक्षी पीएसी के 1366 और महिला आरक्षी नागरिक पुलिस अनुसूचित जाति के 13 पदों पर भर्ती की शेष प्रक्रिया शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed