{"_id":"5e8c72ff8ebc3e774e112b3b","slug":"doctors-say-social-distancing-is-more-essential-now-to-defeat-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अब और जरूरी है सोशल डिस्टेंसिंग, 112 गुना तेजी से फैलता है कोरोना वायरस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अब और जरूरी है सोशल डिस्टेंसिंग, 112 गुना तेजी से फैलता है कोरोना वायरस'
Tue, 07 Apr 2020 06:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Apr 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में जमातियों के बाद उनके संपर्क में आए पांच लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से परेशानी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस बात का आकलन करने में लगी है कि जमातियों ने कितने लोगों को संक्रमित किया होगा।
क्योंकि कोरोना वायरस के फैलने की गति काफी तेज होती है। यह बात सामने आ रही है कि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचने में कई बार देर से रिएक्ट करता है।
चिकित्सकों के अनुसार, यह चक्रवृद्धि की तरह बढ़ता है। अगर एक कमरे में 50 लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो यह 1225 लोगों को प्रभावित करता है यानी 112 गुना तेजी से बढ़ता है।
विज्ञापन
एसजीपीजीआई के डॉ. अजय शुक्ला कहते हैं कि कोराना का वायरस एक व्यक्ति से कितने लोगों में फैला होगा इसे लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं। फिर भी ज्यादातर चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि यह चक्रवृद्धि रूप में तेजी से बढ़ता है।

की जा रही संदिग्धों की जांचः सीएमओ
उन्होंने बताया कि यह माना जाता है कि यदि एक कमरे में पांच लोग हैं और उनके बीच बैठा व्यक्ति संक्रमित है तो वह पहले पांच फिर 10 लोगों को नुकसान पहुंचाएगा।
यदि कमरे में 50 लोग हैं तो इंफेक्शन 1225 को होगा यानी यह 112 गुना बढ़ता है। अगर 100 लोग हैं तो यह संख्या 4950 हो जाएगी। इसलिए किसी स्थान पर एकजुट होने की जरूरत नहीं है। यदि आप तीन फीट या अधिक दूर हैं तो खांसने वाले व्यक्ति का असर पड़ने की आशंका कम है। छह फीट पर इसकी आशंका नहीं होती।
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि जमातियों और सोमवार को पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में रहने वालों की भी जांच कराई जा रही है। राजधानी में रुकने वाले जमातियों के संपर्क में आए पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जमाती कई स्थानों पर धार्मिक सभाओं में भी गए थे। ऐसी स्थिति में यह अन्य लोगों को भी संक्रमित किए होंगे।