फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctors removed coin from child's alimentary canal

बच्ची सालभर पहले निगल गई थी सिक्का, केजीएमयू के डॉक्टरों ने निकाला

Sat, 04 May 2019 03:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 May 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
doctors removed coin from child's alimentary canal
इसी बच्ची के गले से निकाला सिक्का - फोटो : amar ujala

केजीएमयू के डॉक्टरों ने सात साल की एक बच्ची के आहार नाल में करीब सालभर से फंसे सिक्के को बाहर निकाल कर उसे दर्द से राहत दिलाई। हालांकि आहार नली के निचले हिस्से में सिक्का फंसा होने से गहरा जख्म हो गया है। डॉक्टरों ने इंडोस्कोपी के जरिये बृहस्पतिवार को ऑपरेट करने बाद उसे घर भेज दिया है।

विज्ञापन


काकोरी बेहरू की रहने वाली बजरंग की बेटी पायल (7) बीते साल होली के दूसरे दिन घर आए रिश्तेदार बच्ची को रुपये दिए थे। घरवालों ने नोट बच्ची से ले लिया था, लेकिन सिक्का छोड़ दिया। खेल-खेल में बच्ची एक रुपये का सिक्का निगल गई। सिक्का आहार नली से नीचे जाकर फंस गया।
विज्ञापन


इस दौरान बच्ची को खाने-पीने में कोई परेशानी नहीं हुई तो उसने तीमारदारों से भी कोई भी बात नहीं बताई। करीब साल भर से अधिक समय बीत गया। सिक्का फंसे रहने वाली जगह पर जख्म हो गया। इससे उसे तीन दिन पहले सीने में दर्द उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने बच्ची के सीने का एक्स-रे कराया तो पता चला कि सिक्का आहार नाल के निचले हिस्से में फंसा है। तीमारदार उसे लेकर पहले बलरामपुर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए।

देखें, ये गलती बिल्कुल न करें

doctors removed coin from child's alimentary canal
एक्स-रे में दिखा खाने की नाली में फंसा सिक्का - फोटो : amar ujala

बच्ची को ट्रॉमा सेंटर ले गए, वहां से उसे गैस्ट्रोलॉजी विभाग में भेजा गया। वहां गैस्ट्रोलॉजी विभाग के प्रो. सुमित रोगंटा ने सिक्के को बाहर निकाला। इंडोस्कोपी के जरिये जांच किया तो पता चला कि सिक्के फंसे वाले हिस्से में गहरा जख्म हो गया। डॉक्टर ने बच्ची को लिक्विड डाइट पर रखने के निर्देश दिए हैं।

बच्चों से दूर रखें सिक्का या नुकीली चीजें
- नुकीली या धारदार वस्तुएं, बैटरी, दवा की गोली, सिक्का जैसी खतरनाक चीजों के निगलने पर बच्चे को जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर के पास ले जाएं।
- बहुत छोटी चीजें आमतौर पर एक या दो दिन में बच्चे के मल के साथ बाहर आ जाती हैं। इसलिए हर बार बच्चे के मल की जांच करें। निगली गई वस्तु तीन दिनों तक बाहर न निकले तो डॉक्टर की सलाह लें।

ये गलती बिल्कुल न करें
- सिक्का निगल जाए तो बच्चे को खाने या पीने के लिए कुछ भी न दें और न ही बच्चे को उल्टी कराने की कोशिश करें।
- बच्चे को खाना पचाने वाला सीरप या दवाई न दें और न ही फाइबर युक्त रेशेदार खाना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed